{"_id":"68426b121509222214041457","slug":"bjp-leader-faces-threat-to-his-life-shooters-shot-him-outside-his-house-now-getting-threats-again-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: भाजपा नेता को जान का खतरा... घर के बाहर शूटरों ने मारी थी गोली, अब फिर मिल रही धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भाजपा नेता को जान का खतरा... घर के बाहर शूटरों ने मारी थी गोली, अब फिर मिल रही धमकियां
Fri, 06 Jun 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:44 AM IST
सार
घर के बाहर जिस भाजपा नेता को गोली मारी गई थी, उन्हें फिर से धमकी मिल रही है। गोली लगने से वो घायल हुए थे। उपचार के बाद वो घर तो आ गए हैं, लेकिन धमकियां मिलने से दहशत में हैं।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के भाजपा नेता राकेश कुशवाहा ने अपनी जान का खतरा जताया है। उनका कहना है कि घर के बाहर शूटरों ने गोली मारी थी। समय पर इलाज मिलने से जान बच गई। अब भी आरोपी पक्ष धमका रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
राकेश कुशवाहा नगला धनी के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर 2016 को पिता मथुरा प्रसाद की घर में ही हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस केस में सुनवाई चल रही है। आरोपी पक्ष लगातार उन्हें धमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। 16 अगस्त 2023 को घर में बनी दुकान में शूटरों ने फायरिंग की थी। वह घायल हो गए थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से उनकी जान का खतरा बना हुआ है। आरोप पक्ष अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जांच कराई जाएगी। धमकी मिलने की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।