{"_id":"64b115fd0a351d09140c4ef3","slug":"bjp-leader-did-such-an-act-sitting-in-the-middle-of-the-road-on-the-birthday-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जन्मदिन पर भाजपा नेता बीच सड़क पर कर बैठे ऐसी हरकत, जनता हुई परेशान; तो पुलिस हो गई सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जन्मदिन पर भाजपा नेता बीच सड़क पर कर बैठे ऐसी हरकत, जनता हुई परेशान; तो पुलिस हो गई सख्त
Fri, 14 Jul 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 03:01 PM IST
सार
भाजपा नेता ने सड़क पर जन्मदिन मनाने के दौरान आतिशबाजी की। इसकी वीडियो वायरल हो गया है। इस आतिशबाजी से सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भाजपा नेता ने सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। टेबल लगाकर केक काटा। ढोल पर लोगों ने डांस भी किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। वाहन भी रुक गए। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
बताया गया कि जन्मदिन 11 जुलाई को था। इसके लिए पुरानी मंडी चौराहे पर टेबल सजाए गए। इसके बाद दो केक रखे गए। लोग भी इकट्ठा हो गए। बीच चौराहे पर जश्न देखकर राहगीर जुट गए। इस दौरान ढोल पर लोग डांस कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए हैं। ये 29, 42 और 22 सेकंड के हैं। दिख रहा है कि भाजपा नेता को लोग उपहार भी दे रहे हैं। एक व्यक्ति सड़क पर आतिशबाजी कर रहा है।
इस दौरान वाहनों से लोग भी निकल रहे हैं। कुछ लोग रुक भी जाते हैं। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। वीडियो मिल गए हैं।