फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader brother murdered in Agra

नाइट कर्फ्यू में वारदात: आगरा में भाजपा नेता के 67 वर्षीय भाई की हत्या, फ्लैट में पड़ा मिला शव

Wed, 14 Apr 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

67 वर्षीय किशन अग्रवाल रामादेवी अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट में रहते थे। सोमवार देर रात उनकी हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने उनका फ्लैट खुला हुआ देखा तो घटना की जानकारी हुई।  

विज्ञापन
BJP leader brother murdered in Agra
मृतक के परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके के फ्रीगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला नेता के बुजुर्ग भाई की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उनका शव फ्लैट में पड़ा मिला। वारदात रात में हुई है, जबकि शहर में नाइट कर्फ्यू लागू है। फिर भी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।  

विज्ञापन


फ्रीगंज स्थित रामादेवी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहने वाले 67 वर्षीय किशन अग्रवाल की सोमवार रात को घर में ही हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों ने किशन अग्रवाल का फ्लैट खुला हुआ देखा। इस पर अंदर गए तो वह बेड पर पड़े हुए मिले। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर आईजी नवीन अरोड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 
उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रात तकरीबन 11:00 बजे महिला सहित चार लोग कार से आए थे। रात दो बजे किशन अग्रवाल के फ्लैट से निकलकर गए हैं। इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं मालूम। अपार्टमेंट में 26 फ्लैट हैं। इसके बावजूद किसी को हत्या की जानकारी नहीं हो सकी। अपार्टमेंट के नीचे ही मार्केट भी बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशन अग्रवाल की मुंह दबाकर हत्या की आशंका है। उनके घर में अलमारी और तिजोरी खुली पड़ी हुई हैं। इससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना के खुलासे की मांग की। 

यह भी सवाल उठाया कि रात 9:00 बजे कर्फ्यू लग गया था। फिर भी सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट की तरफ एक कार आती नजर आ रही है। किशन अग्रवाल की बहन अलका अग्रवाल भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उनके बेटे निखिल अग्रवाल और पत्नी मंजू की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अकेले ही फ्लैट में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed