फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader beating vidoe viral in agra

भाजयुमो अध्यक्ष पर हाथापाई का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर

Tue, 30 Apr 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
bjp leader beating vidoe viral in agra
मारपीट करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव राजावत पर उपाध्यक्ष राहुल आर्य ने अभद्रता और हाथापाई का आरोप लगाया है। उन्होंने अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ थाना शाहगंज में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंद्रा कॉलोनी, शाहगंज निवासी राहुल आर्य भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने थाना शाहगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रविवार शाम को माता-पिता और भाई के बच्चों के साथ बैठे हुए थे।
विज्ञापन


तभी युवा मोर्चा महामंत्री शैलू पंडित, गोविंद कुशवाहा और कृष्णा चौधरी 10-12 युवकों के साथ घर आए। वह आते ही हाथापाई और अभद्रता करने लगे। बाद में शैलू पंडित ने फोन करके युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव राजावत को भी बुला लिया। उन्होंने भी हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

bjp leader beating vidoe viral in agra
मारपीट करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
घरवालों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता करने लगे। महानगर मंत्री शशांक भदौरिया पहुंचे तो उनसे हाथापाई कर दी। इस घटना की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हैं। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

गौरव राजावत का कहना है कि आरोप गलत हैं। उन्हें हिसाब के लिए बुलाया गया था। उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed