फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Leader And Former ForeigMinister Sushma Swaraj Loves Mathura by Bjp Leaders Tribute

यादों में सुषमा स्वराजः कान्हा की नगरी से था गहरा नाता, शहर को दी पासपोर्ट ऑफिस की सौगात

Wed, 07 Aug 2019 09:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Aug 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader And Former ForeigMinister Sushma Swaraj Loves Mathura by Bjp Leaders Tribute
8 दिसंबर 2018 को वृंदावन के अक्षय पात्र में नारी शक्ति कुंभ में उपस्थित सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का मथुरा से गहरा नाता था। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में वे मथुरा आईं थीं। उन्होंने हेमामालनी के लिए वोट मांगे थे। वे मथुरा के अधिकांश नेताओं को नाम से जानतीं थीं।
विज्ञापन


जब भी वे मथुरा आतीं तो उनसे मुलाकात करती थीं। यहां के लोगों से उनके पारिवारिक सम्बन्ध थे। इसमें सतीश शर्मा का नाम शामिल है। दीनदयाल धाम जन्मोत्सव समारोह में वह शामिल हुईं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री रहते सुषमा स्वराज ने मथुरा को पासपोर्ट कार्यालय की सौगात दी। सांसद हेमामालिनी के आग्रह पर सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट ऑफिस के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में देरी नहीं की। उन्होंने अन्य छोटे शहरों से पहले मथुरा को प्राथमिकता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने एक बार गोवर्धन पूजा भी मथुरा में रहकर की। भाजपा नेता सतीश शर्मा के प्रयासों से सुषमा स्वराज की निधि से मथुरा में विकास कार्य हुए। यह कार्य राज्यसभा की सदस्य रहते हुए करीब साल 2002 से 2004 के मध्य हुए।

सतीश शर्मा परिवार के साथ सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जनपद के भाजपाइयों ने सुषमा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी माहेश्वरी ने सुषमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गो सेवा के लिए अपना वतन छोड़कर राधाकुंड में रह रही पद्मश्री सुदेवी दासी को जैसे ही पूर्व विदेश मंत्री के निधन की जानकारी मिली वे उदास हो गई। 

पिछले करीब तीन दशक से जिले के राधाकुण्ड गांव में रहकर बेसहारा गौवंश की सेवा कर रही जर्मन महिला इरिन फ्रेडरिक ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री सम्मान प्रदान किया है।

पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के बाद सुदेवी उनके बीजा की अवधि पिछले दिनों खत्म हो गई थी, जिसे विदेश मंत्रालय ने बढ़ाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने तत्कालीन विदेश मंत्री को दी। इस पर तत्काल कदम उठाते हुए सुषमा स्वराज ने वीजा की अवधि बढ़वा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed