{"_id":"64c3a4ff054f3154f30f2698","slug":"bjp-leader-and-colleagues-beat-the-young-man-with-sticks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1812-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता और साथियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता और साथियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा
Fri, 28 Jul 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता और साथियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा
कस्यवन में हुई घटना, जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। मोहल्ला कस्यवन में खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक शख्स ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की। उसे धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान निवासी अरसद हुसैन 26 जुलाई की रात घर पर था। तभी रामवीर, रितिक उर्फ छोटू, अमित और अजीत निवासी मोहल्ला जाटवान वाल्मीकि बस्ती शराब के नशे में धुत उसके घर में घुस आए। अरसद से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। अरसद का सिर पकड़ कर दीवार में मार दिया। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर थाने में सूचना दी तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।