फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader Afsar Ahmed threaten to kill on facebook in etah

भाजपा नेता अफसार अहमद को मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर की गईं कई पोस्ट

Tue, 11 Feb 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Afsar Ahmed threaten to kill on facebook in etah
भाजपा नेता अफसर अली - फोटो : अमर उजाला
एटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफसार अहमद व उनके साथी फरीद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। 'बोलती जुबान' की फेसबुक आईडी पर अफसार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थक बताते हुए सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं उनके पार्टी कार्यक्रमों के फोटो डालकर उनको हाईलाइट किया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता अफसर अली ने बताया कि मुस्लिम समाज के भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी अब अराजक तत्वों के निशाने पर हैं। कुछ लोग फोन पर धमकी एवं सोशल मीडिया पर हमारे विरुद्ध अभियान चलाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने इसकी शिकायत पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ से की है। उन्होंने कहा कि बताया कि रविवार को उन्हें कई बेनामी फोन भी आए लेकिन उन्होंने नहीं उठाए। वो पार्टी नेताओं से बात कर मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed