{"_id":"5e4179a68ebc3ee5b047fe5f","slug":"bjp-leader-afsar-ahmed-threaten-to-kill-on-facebook-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता अफसार अहमद को मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर की गईं कई पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता अफसार अहमद को मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर की गईं कई पोस्ट
Tue, 11 Feb 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता अफसर अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफसार अहमद व उनके साथी फरीद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। 'बोलती जुबान' की फेसबुक आईडी पर अफसार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थक बताते हुए सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं उनके पार्टी कार्यक्रमों के फोटो डालकर उनको हाईलाइट किया है।
भाजपा नेता अफसर अली ने बताया कि मुस्लिम समाज के भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी अब अराजक तत्वों के निशाने पर हैं। कुछ लोग फोन पर धमकी एवं सोशल मीडिया पर हमारे विरुद्ध अभियान चलाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
भाजपा नेता ने इसकी शिकायत पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ से की है। उन्होंने कहा कि बताया कि रविवार को उन्हें कई बेनामी फोन भी आए लेकिन उन्होंने नहीं उठाए। वो पार्टी नेताओं से बात कर मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से भी करेंगे।