{"_id":"66630dc748446550ce030b14","slug":"bjp-leader-accused-the-inspector-of-abusing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-118674-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता ने दरोगा पर लगाया गाली-गलौज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता ने दरोगा पर लगाया गाली-गलौज का आरोप
Fri, 07 Jun 2024 07:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Jun 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री शिवानू चौहान ने एसपी से शिकायत की है। इसमें किशनी थाने में तैनात एक दरोगा पर गाली-गलौज करने और रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी को दी गई शिकायत में भाजपा नेता ने बताया कि किशनी थाने में तैनात दरोगा अमित सिंह उनसे व्यक्तिगत रंजिश मानता है। उनके परिवार में हुए झगड़े में चचेरे भाई पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में ही पंजीकृत कार को छुड़ाने के लिए न्यायालय के आदेश के बाद भी दो हजार रुपये लेने का आरोप भी दरोगा पर लगाया है। रुपये लिए जाने की शिकायत करने पर भाई विशाल को फोन करते हुए शिवानू चौहान को गालियां दीं। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है। गाली-गलौज के ऑडियो भी एसपी को शिकायत के साथ उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं दरोगा अमित सिंह का कहना है विशाल जानलेवा हमले का आरोपी है। मुकदमा खत्म कराने के लिए झूठी शिकायतें कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हाेंने न तो कोई रुपये लिए और न ही गालियां दी हैं।