फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader accused of fraud and criminal conspiracy granted bail.

Agra News: धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपी भाजपा नेता को मिली जमानत

Fri, 26 Jun 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of fraud and criminal conspiracy granted bail.
आगरा। धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने के मामले में जगनेर निवासी भाजपा नेता देवकी नंदन उर्फ सोनू ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। स्वतंत्र गवाह और आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने पर एडीजे-10 ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


घटना के अनुसार, गांव पहला पाड़ा निवासी देवकी नंदन शर्मा ने वर्ष 2021 में जगनेर निवासी दीपक कुमार को अपनी कार बेची थी। उसको ट्रांसफर नहीं किया था। 22 मार्च, 2024 की रात दीपक के घर के बाहर से कार चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद दीपक के भाई के मोबाइल पर कार का टोल टैक्स कटने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने 24 अगस्त, 2025 को कार जयपुर हाईवे से बरामद कर ली। मामले में बुलंदशहर निवासी पुनीत सिरोही को पकड़ा। उसने बताया कि देवकी नंदन शर्मा के भाई मनमोहन शर्मा को दो लाख रुपये देकर कार खरीदी थी। बाद में पता चला था कि भाई मनमोहन शर्मा उर्फ छोटू के साथ मिलकर भाजपा नेता ने साजिश रची। चोरी कराने के लिए पहले ही दूसरी चाबी बनवा ली थी। पुलिस ने विवेचना के बाद 400 पन्नों की चार्जशीट लगाई। इसमें दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed