फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp is not party of relatives

रिश्तेदारों की पार्टी नहीं है भाजपा: श्रीप्रकाश

Mon, 11 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
bjp is not party of relatives
श्री प्रकाश्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
भाजपा में न तो वंशवाद है और न ही यह रिश्तेदारों की पार्टी है। यहां सिर्फ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाती है। चुनाव में भी उन्हें ही टिकट दी जाएगी। यह कहना है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का।
विज्ञापन

मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। पार्टी इस चुनाव में किला फतह करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी को कमजोर मानकर चल रहे हैं, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता कि पिछले एक साल से पार्टी ग्रामीण स्तर पर जोरशोर से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 14 से 24 अप्रैल तक गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाएं बताई जाएंगी। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी वारदात का ग्राफ काफी बढ़ गया है। लोग सपा सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, अवधेश रावत, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed