फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is a party of workers not of leaders

Agra News: नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Thu, 07 Nov 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP is a party of workers not of leaders
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को करहल मंडल में बूथों पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संवाद किया। कहा कि भाजपा नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यादव समाज समाजवादी पार्टी के लिए केवल वोटर है। भाजपा के लिए सर्व समाज की बात सबसे ऊपर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने यादव समाज के लोगों का हक छीना है। भाजपा ने अनुजेश प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई भी विकास कार्य करहल में नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बूथ अध्यक्ष की बैठक में कहा कि बूथ पर रहने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ जीतने का संकल्प लेकर काम करें। जिला प्रभारी अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, वीरेंद्र शाक्य, आलोक मिश्रा मौजूद रहे। उपचुनाव के लिए विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अरविंद तोमर, प्रदीप राज, कल्पेंद्र भारतीय, प्रदीप तिवारी ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed