फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government will be formed again in the state: Dinesh

प्रदेश में दोबारा भी बनेगी भाजपा की सरकार: दिनेश

Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in the state: Dinesh
मैनपुरी। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को दो सत्रों में भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ता तैयारियों में जुटें। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। विरोधी दलों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब जरूर दें।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता का महत्व होता है। कार्यकर्ता का सम्मान किया जाना चाहिए। उसके सुझावों पर विचार करना चाहिए। कार्यकर्ता ही आम मतदाता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराता है। पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों में पदाधिकारी अपनी भागीदारी करें। बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि हर मंडल अध्यक्ष अपने मंडल में कम से कम एक हजार मतदाताओं और सरकार की योजनाओं के लाभाथियों को पार्टी से जोड़ें। सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं। इस मौके पर आशू दिवाकर, साधना तिवारी, विमला राजपूत, कविता राठौर, साधना गुप्ता, सुबोध यादव, उत्तम गुप्ता, बलवीर धनगर, विशाल वाल्मीकि, भूपेंद्र यादव, वीरेंद्र शाक्य, सौरभ दुबे, कलक्टर सिंह राजपूत, राजीव पांडेय, करनपाल सिंह, अजयपाल सिंह, विनोद शर्मा, गौरव शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed