फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government should ensure the safety of women

Agra News: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे भाजपा सरकार

Wed, 10 Jan 2024 04:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
BJP government should ensure the safety of women
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे भाजपा सरकार
विज्ञापन


कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार तथा एक जाति विशेष के खिलाफ चलाए जा रहे एनकाउंटर अभियान के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बीएचयू की घटना शर्मनाक है। छात्रा से दुष्कर्म करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता निकले हैं। गोरखपुर में विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर एक साजिश का परिणाम है। प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की धज्जियां उड़ रही हैं। बीएचयू कांड की आवाज उठाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि देश में होने वाले महिला अपराध में अकेले 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक जाति विशेष के लोगों के पुलिस द्वारा एनकाउंटर कराए जा रहे हैं। एक जाति विशेष के अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है। ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाने पर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को धमकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा कराने, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का मुकदमा वापस लेने की मांग की गई है। इस मौके पर मनोज शाक्य, जितेंद्र राठौर, रहीस बाबू, लक्ष्मण कश्यप, भीमसेन कठेरिया, अरविंद तिवारी, सहाबुद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed