फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP declared Manju Bhadauria the candidate for the post of Zila Panchayat President in Agra

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने आगरा में मंजू भदौरिया को बनाया प्रत्याशी

Fri, 25 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:57 AM IST
सार

आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। जिले में 51 सदस्य हैं। जिनमें 26 सदस्य जिसके पक्ष में मतदान करेंगे वह विजयी होगा। 

विज्ञापन
BJP declared Manju Bhadauria the candidate for the post of Zila Panchayat President in Agra
भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर मंजू भदौरिया को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दौड़ में पार्टी में चार उम्मीदवार दावा ठोंक रहे थे, लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू पर भरोसा जताया है। वह 26 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 

विज्ञापन


शमसाबाद की रहने वाली मंजू भदौरिया पत्नी संजय भदौरिया ने शमसाबाद के वार्ड 36 से जीत हासिल की है। वह पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं। चुनाव जीतने के बाद से ही वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गईं। उनके खेमे की ओर से बहुमत जुटाने के लिए भी जोड़ तोड़ शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी थीं टिकट की दौड़ में 
भाजपा के अन्य विजयी प्रत्याशियों में पूजा भदौरिया, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बबीता चौहान और सत्यदेव दुबे भी टिकट की दौड़ में शामिल थे। टिकट को लेकर दावेदारों में खींचतान चल रही थी। गुरुवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर मंजू भदौरिया को भाजपा का टिकट दिए जाने संबंधी चर्चा चल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मैनपुरी में सपा ने मनोज यादव को बनाया प्रत्याशी
 

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फोटो और टिकट दिए जाने के दावे किए जा रहे थे। मंजू भदौरिया को टिकट दिए जाने की घोषणा देर शाम की गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने बताया कि पार्टी ने शमसाबाद निवासी मंजू भदौरिया को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रत्याशी को जिताने के लिए संगठन एकजुट होकर कार्य करेगा। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed