फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party declared Manoj Yadav the candidate for the post of Zila Panchayat President in Mainpuri

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मैनपुरी में सपा ने मनोज यादव को बनाया प्रत्याशी

Fri, 25 Jun 2021 12:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:56 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मैनपुरी में दिग्गज दावेदारों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। सपा ने भोगांव क्षेत्र के गांव महानंदपुर धुबिया निवासी जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party declared Manoj Yadav the candidate for the post of Zila Panchayat President in Mainpuri
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सपा प्रत्याशी मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लंबे समय से सपा काबिज है। इस बार चुनाव में सपा के 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की है। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए छह जिला पंचायत सदस्यों ने आवेदन किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनोज यादव के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मनोज यादव के नाम की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की घोषणा होने बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनोज यादव का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 20 जुलाई से परीक्षाएं कराने की तैयारी, जल्द जारी होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही खरीद लिया था पर्चा 
सपा की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा 24 जून को की गई है, लेकिन मनोज यादव 22 जून को ही नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। इससे साफ है कि पार्टी हाईकमान ने पहले ही उनके नाम पर मोहर लगा दी थी। मनोज यादव लगातार दूसरी बार बेवर ब्लॉक के वार्ड संख्या आठ से सपा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान में वह जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हैं। 

कितने किस दल के हैं समर्थित सदस्य
सपा- 13
भाजपा- 08
निर्दलीय- 08
कांग्रेस- 01

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनोज यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा होगा। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed