{"_id":"0ccffd70bf2ee7c79841aa363ea40403","slug":"bjp-congress-leaders-clashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस नेताओं में टकराव की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस नेताओं में टकराव की आशंका
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 12 Dec 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने भले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हो, लेकिन इस कार्रवाई से भाजपाइयों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। अब उन्होंने एलान कर दिया है कि अगर खत्री की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके चलते 17 दिसंबर को शहर में प्रस्तावित कांग्रेस की सद्भाव बढ़ाओ-अभाव मिटाओ यात्रा में कांग्रेसियों और भाजपाइयों में टकराव के आसार बढ़ गए हैं। इसमें निर्मल खत्री को भी शामिल होना है। खुफिया पुलिस को आशंका है कि भाजपाई उनका विरोध कर सकते हैं।
संघ कार्यकर्ता अजीत चाहर की छह दिसंबर को दी गई तहरीर पर पुलिस पहले केस दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही थी। भाजपा नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दे दी थी। माना जा रहा है कि उनका गुस्सा शांत करने के लिए पुलिस ने जैसे तैसे शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। लेकिन भाजपाइयों का पारा नीचे नहीं आया। उन्होंने दो सवाल उठाए हैं। एक तो फेसबुक पर गलत पोस्ट के मामले में जब शमसाबाद के आकाश गुप्ता पर रासुका लगाई गई तो इस केस में नरमी क्यों बरती जा रही है? दूसरा, एफआईआर में धाराएं कम क्यों लगाई गई हैं?
अगर भाजपा का यह तीखा तेवर बरकरार रहता है तो 17 दिसंबर को कांग्रेस से टकराव हो सकता है। इस आशंका से पुलिस अधिकारी अभी से टेंशन में नजर आ रहे हैं। भाजपाइयों के प्लान की जानकारी हासिल की जा रही है। उधर, भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा नेता अरुण पाराशर, केके भारद्वाज, अनुज अरोड़ा और संतोष चाहर ने कहा कि खत्री पर रासुका लगाकर उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो आर-पार का आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच की मीटिंग में प्रांत प्रचार प्रमुख विवेक शुक्ला, विभाग संयोजक धर्मेंद्र गोला, हिंदू महासभा के नेता संजय चौधरी ने कहा है कि अगर निर्मल खत्री की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आमने-सामने
जब ऐसे ही केस में शमसाबाद के आकाश गुप्ता पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई तो निर्मल खत्री पर नरमी क्यों दिखा रही है पुलिस ? अगर वे 17 को शहर में आते हैं तो भाजपा पुलिस प्रशासन से उनकी गिरफ्तारी की मांग करेगी - अशोक राणा ( जिलाध्यक्ष, भाजपा )
कुछ दिन पहले ही आगरा बंद के दौरान भाजपा नेता शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर चुके है। अगर सद्भाव बढा़ओ- अभाव हटाओ यात्रा के दौरान कुछ गड़बड़ की तो कांग्रेसी अपनी सुरक्षा खुद करेंगे। इसके लिए तैयार होकर जाएंगे - दुष्यंत शर्मा (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस )