फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Chief JP Nadda addresses public meeting on support of CAA in agra

CAA: जेपी नड्डा ने दिया राहुल गांधी को चैलेंज, कानून पर 10 लाइन बोल दें तो उन्हें मान जाऊं

Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda addresses public meeting on support of CAA in agra
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने बृहस्पतिवार को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा था।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने जहां नागरिकता कानून पर भ्रांतियां दूरी की, वहीं विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उनके निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि 70 साल से अटके काम प्रधानमंत्री मोदी ने आठ महीने में पूरे कर दिए हैं। इससे विपक्ष बौखला गया गया और पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई। आजादी के बाद जो निर्णयों हुए, उससे भारत को बहुत नुकसान हुआ। जो काम 70 वर्षों से लटके हुए थे, मोदी सरकार ने उन्हें आठ महीने में पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इससे सीएए पर भ्रम फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को दिया चैलेंज

BJP Chief JP Nadda addresses public meeting on support of CAA in agra
भाजपा की रैली में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नड्डा ने चैलेंज देते हुए कहा कि सीएए पर राहुल गांधी 10 लाइन बोल दें और बताएं कि उसमें क्या है, तो मैं उन्हें मान जाऊँ। जो लोग कानून जानते नहीं है, उन्हें क्या मालूम होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में उपद्रव हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने निंदा नहीं की, बल्कि हिंसा फैलाने का काम किया। 

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस का नेतृत्व मानसिक दिवालियापन से गुजर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान की भाषा में बयान दिए। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 पर जो बयान दिया था, पाकिस्तान ने उसे संयुक्त राष्ट्र में तकरीर के दौर पेश किया था। 

विरोधियों पर बरसे योगी

BJP Chief JP Nadda addresses public meeting on support of CAA in agra
मंच पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योगी ने कहा कि विरोधी दलों की दुकानें बंद हो रही है, इसलिए वो भ्रम फैला रहे हैं। विपक्ष की चिढ़ का कारण है, वो मुद्दे, जिनका समाधान हो गया है। क्योंकि विपक्ष इन मुद्दों को लेकर वोटबैंक बना रहा था, लेकिन मोदी सरकार में उनका समाधान हो गया है।  

योगी ने कहा कि विरोधी दल के नेता 370 अनुच्छेद पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। नागरिकता कानून पर भ्रम फैला रहे हैं। नागरिकता कानून किसी के विरोध में नहीं है। ये नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं है। आप लोग इसकी वास्तविकता को समझें। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजय की अभिव्यक्ति है। यह गौरवशाली क्षण है। हम सब इस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं। यह कानून जनमत के विश्वास की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून देश में हित में है, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम किया है। इन दलों ने फंडिंग देकर प्रदेश में हिंसा फैलाने का काम किया, लेकिन योगी सरकार ने तीन दिन में दंगाई को रोक दिया। 

मंच पर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राम नरेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्री संदीप सिंह, चौधरी उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय, हेमलता दिवाकर, महापौर नवीन जैन सहित जिला भाजपा संगठन के लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed