फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP candidate Rajveer Singh filed nomination for lok sabha elections 2019

तीर्थनगरी सोरों में पहले किया गंगा पूजन, फिर भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने भरा पर्चा

Sat, 30 Mar 2019 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज/एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज/एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Rajveer Singh filed nomination for lok sabha elections 2019
भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
एटा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजवीर सिंह ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व राजवीर सिंह ने तीर्थनगरी सोरों में गंगा पूजन किया। इसके बाद यहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजवीर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा की। 
विज्ञापन


तीर्थनगरी सोरों से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में उनके साथ पांच लोगों को प्रवेश दिया गया। राजवीर ने जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन


नामांकन के दौरान राजवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी विधायक प्रेमलता, एटा के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, कासगंज भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, विधायक ममतेश शाक्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा से राजवीर दूसरी बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव

नामांकन के बाद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा फिर से चुनाव जीतेगी क्योंकि एटा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। एटा में ऐतिहासिक विकास हुआ है। इस दौरान उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को बेमेल बताया।

बता दें कि एटा लोकसभा क्षेत्र से 2014 में राजवीर सिंह सांसद चुने गए। इससे पूर्व 2009 में उनके पिता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह सांसद चुने गए। कल्याण के परिवार का यह लगातार तीसरा चुनाव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed