फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Lok Sabha Election Third Phase Bjp Candidate Registered Bigger Victory in Fatehpur Sikri Than Modi in 2019

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा प्रत्याशी ने यहां से पीएम मोदी से भी बड़ी दर्ज की थी जीत, क्या फिर रच पाएंगे इतिहास?

Sun, 28 Apr 2024 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 05:27 PM IST
सार

Fatehpur Sikri UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। अब बारी है तीसरे चरण के मतदान की। तीसरे चरण में यूपी की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा, जहां से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी से भी बड़ी जीत दर्ज की थी। 
 

विज्ञापन
Up Lok Sabha Election Third Phase Bjp Candidate Registered Bigger Victory in Fatehpur Sikri Than Modi in 2019
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट, जहां से 2019 के चुनाव में विजयी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने इतिहास रचा था। उन्हें 4,95,065 वोटों से जीत मिली थी। राजकुमार चाहर को कुल 6,67,147 वोट मिले थे, जो ऐसा आंकड़ा था, जिसे ब्रज आगरा क्षेत्र में कोई नहीं छू सका। इतना ही नहीं , चाहर की यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की जीत से भी बड़ी थी। अब एक बार फिर यहां से भाजपा ने राजकुमार चाहर को ही चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


इस बार कौन-कौन हैं चुनाव मैदान में
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इस सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर पर भी भरोसा जताया है। तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से पूर्व फौजी रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। बसपा ने यहां से रामनिवास शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी से बड़ी जीत दर्ज की थी
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में 479505 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 674664 वोट मिले थे। ये दोनों आंकड़े राजकुमार से कम रहे। राजकुमार को मिले वोटों को अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीकरी में गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू शर्मा की तो जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को और तीन हजार वोट कम मिलते तो उनकी भी जमानत जब्त हो जाती।

लोकसभा चुनाव 2019 में मिले वोट 
राजकुमार चाहर  - भाजपा - 6,67,147
राज बब्बर      - कांग्रेस  - 1,72,082
श्रीभगवान शर्मा  - बसपा  - 1,67,663 (जमानत जब्त)
जीत का अंतर - 4,95,065

2009 में बसपा ने दर्ज की थी जीत 
लोकसभा चुनाव 2009 में यहां जाटव और मुस्लिम मतों के साथ ब्राह्मण मतदाताओं के समीकरण से बसपा की सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी। हालांकि कांग्रेस के राजबब्बर बहुत कम वोटों से यहां से हार गए थे। इस चुनाव में बसपा ने पहले चुनाव के समीकरणों को देखते हुए ब्राह्मण प्रत्याशी राम निवास शर्मा को मैदान में उतारा है, लेकिन बदले हालातों में कड़ी टक्कर के आसार नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed