{"_id":"65e87fe8a223c1c692000e04","slug":"bjp-can-bet-on-manoj-yadav-close-to-akhilesh-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-113858-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अखिलेश यादव के करीबी रहे मनोज यादव पर भाजपा लगा सकती है दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अखिलेश यादव के करीबी रहे मनोज यादव पर भाजपा लगा सकती है दांव
Wed, 06 Mar 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव के करीबी रहे मनोज यादव पर भाजपा लगा सकती है दांव
- जिले के भाजपा नेताओं के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से पहुंचे मिलने
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव पर भाजपा मैनपुरी से दांव लगा सकती है। मंगलवार को जिले के भाजपा नेताओं के साथ मनोज यादव ने लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के नेताओं ने भी उन्हें टिकट दिए जाने की पैरवी की है। इससे सियासी माहौल गरमा गया है।
शहर के स्टेशन रोड निवासी और आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं। एक महीने पहले उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही एक सप्ताह पहले लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था। सपा के लिए मैनपुरी में ये एक बड़ा झटका था।
वहीं अब एक नई खबर सपा के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा डिंपल यादव के सामने भाजपा मनोज यादव पर दांव लगा सकती है। इसके लिए मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, गोविंद भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान के साथ मनोज यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। हालांकि इस पर निर्णय शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। लेकिन कहीं न कहीं इस खबर ने सियासी गलियारों में हलचल जरूर मचा दी है।