फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Campaign will run till 10 February Public Awareness About CAA

नागरिकता कानून को लेकर भाजपा ने बढ़ाया जनजागरण अभियान, अब फरवरी तक घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

Wed, 29 Jan 2020 12:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jan 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Bjp Campaign will run till 10 February Public Awareness About CAA
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा है कि जिला व महानगर की कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। आज होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। नागरिकता कानून को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


हाईवे स्थित होटल विक्रम पैलेस में मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी बुधवार को पश्चिमपुरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिला व शहर के संगठन के गठन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 100 घरों में पहुंचकर लोगों को सीएए के बारे में बताना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 फरवरी को एकात्म मानववाद के प्रणेता, पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को हर सेक्टर पर बूथ अध्यक्षों एवं उनकी टीम के साथ स्मरण कार्यक्रम होंगे। 

उन्होंने बताया कि अब बूथ का प्रभारी मंडल स्तर का पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी जिला स्तर का पदाधिकारी और मंडल प्रभारी क्षेत्र/प्रदेश स्तर का पदाधिकारी बनेगा। चेयरमैन और जो सभासद पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीते हैं, उन्हें संगठन के कार्यों में लगाया जाएगा।

इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष कटारा, रामकुमार शर्मा, मारतेंद्र धाकरे, उमाशंकर माहौर, विजय आर्यन, सोनू चौधरी, राजकुमार पथिक, बॉबी वर्मा, सतेंद्र कुशवाह, अजीत चाहर, राजेंद्र सिंह, डॉ. सुनील राजपूत, राकेश कुशवाह, महेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed