फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP announces candidate Thakur Vishwadeep Singh from Firozabad

UP: बीजेपी ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को दिया टिकट

Tue, 16 Apr 2024 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 11:34 AM IST
सार

फिरोजाबाद से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां से पार्टी ने ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां से क्षत्रिय प्रत्याशी पर दांव खेला है।

विज्ञापन
BJP announces candidate Thakur Vishwadeep Singh from Firozabad
ठाकुर विश्वदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन का टिकट काटकर शिक्षाविद एवं कई स्कूलों के संचालक ठाकुर विश्वदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ठाकुर विश्वदीप सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के साथ भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने को उनके आवास पर पहुंचे। 
विज्ञापन


2014 का लोकसभा चुनाव विश्वदीप सिंह को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में 1,18, 909 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 2014 के चुनाव के बाद वह भाजपा के साथ जुड़ गए थे। हालांकि उनकी पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता काफी कम रहती थी। ठाकुर विश्वदीप सिंह के पिता ठाकुर ब्रजराज सिंह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से 1957 में निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed