फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP announce candidates from all vidhansabha seats of agra district

यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने आगरा की नौ में से पांच सीटों पर प्रत्याशी बदले, राज्यमंत्री का टिकट भी कटा

Sat, 15 Jan 2022 01:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से निवर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह समेत जिले के पांच सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। वहीं आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन
BJP announce candidates from all vidhansabha seats of agra district
चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने जिले की नौ में से पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। इनमें एत्मादपुर से निवर्तमान विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, आगरा ग्रामीण (एससी) से हेमलता दिवाकर, खेरागढ़ से महेश गोयल, फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान सिंह और फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा का टिकट कट गया है। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन

राज्यमंत्री का टिकट कटा, पूर्व सांसद को मिला
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। यहां से निवर्तमान विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट कट गया है। वह यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वहीं चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा ने अब उनको विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन

बेबी रानी मौर्य को बनाया प्रत्याशी 
उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया है। बेबी रानी 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं। वह 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष थीं। 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। बेबीरानी मौर्य को तीन वर्ष पहले उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। सितंबर 2021 में उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनको चुनाव में उतार सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एत्मादपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह एत्मादपुर से बसपा के विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। एत्मादपुर सीट से निवर्तमान विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का टिकट कटा है। इसी तरह खेरागढ़ से विधायक महेश गोयल की जगह भाजपा ने भगवान सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा की जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है। 

 

भाजपा ने आगरा के लिए प्रत्याशी घोषित किए
1. एत्मादपुर से डॉक्टर धर्मपाल सिंह
2. आगरा छावनी से डॉक्टर जीएस धर्मेश 
3. आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय
4. आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल 
5. आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य
6. फतेहपुर सीकरी से पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल
7. खैरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा
8. फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा और बाह से रानी पक्षालिका सिंह को उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed