फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP and SP making strategy to elect district panchayat president in mainpuri

मैनपुरी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बिछने लगी बिसात, जानिए किसके खाते में कितनी सीटें

Fri, 07 May 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 12:12 AM IST
सार

मैनपुरी में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तेज हो गई है। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा करना चाहती है, वहीं सपा दशकों से चला आ रहा कब्जा बरकरार रखना चाहती है। 

विज्ञापन
BJP and SP making strategy to elect district panchayat president in mainpuri
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में जिला पंचायत के 30 वार्ड हैं। जिला पंचायत सदस्य चुनाव के परिणाम आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। सपा के झोली में सर्वाधिक 13 सीटें आई हैं। भाजपा को आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों के खातों में आठ और कांग्रेस को एक सीट मिली है। 

विज्ञापन


अब जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा करने के लिए भाजपा और सपा लालायित हैं। सपा अपना चार दशकों का तिलिस्म नहीं टूटने देना चाहती है, भाजपा इसे तोड़ने के लिए दम भर रही है। सीटों के अनुसार सपा की दावेदारी प्रबल है, लेकिन इस बार अध्यक्ष का निर्णय निर्दलीय प्रत्याशी करेंगे यह तय है। 
विज्ञापन


दोनों ही दलों को निर्दलीयों का ही सहारा लेना होगा। हालांकि अगर तुलनात्मक नजरिये से देखें तो सपा को तीन निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन चाहिए। भाजपा को आठ की दरकार है।  ऐसे में भाजपा के लिए अध्यक्ष पद की राह आसान नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सीटों पर एक नजर
- जिले में कुल 30 सीटे हैं
-13 सीटों पर सपा ने दर्ज की जीत
-08 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत
-08 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं 
-01 सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि आठ सीटों पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशियों के सहारे हम भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएंगे।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा के 13 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर जीतकर आए हैं। निर्दलीय विजेताओं में भी पांच सपा के हैं। हम अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। सपा हर हाल में जिला पंचायत अपनी पार्टी से बनाएगी।
 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed