{"_id":"65f5d65eff79aa6a4b009e4e","slug":"bjp-and-bsp-declared-candidates-for-agra-lok-sabha-seat-while-sp-congress-alliance-has-not-declared-yet-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: चुनाव का बिगुल बजा, इन सीटों पर भाजपा व बसपा ने खोले पत्ते...असमंजस में सपा-कांग्रेस गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: चुनाव का बिगुल बजा, इन सीटों पर भाजपा व बसपा ने खोले पत्ते...असमंजस में सपा-कांग्रेस गठबंधन
Sat, 16 Mar 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:08 PM IST
सार
आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है। वहीं बसपा में फतेहपुर सीकरी पर प्रत्याशियों की घोषणा पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा, सपा और बसपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने जिले की दोनों सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं। बसपा ने आगरा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन में दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर असमंजस है। बसपा में भी फतेहपुर सीकरी पर प्रत्याशी के बारे में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
चुनावी तैयारियों में भाजपा विपक्षी दलों से आगे है। भाजपा ने दोनों सीटों पर पुराने चेहरे उतारे हैं। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित सीट से एसपी सिंह बघेल को दूसरी बार टिकट मिला है। फतेहपुर सीकरी में राजकुमार चाहर को दूसरी बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन से पहले राजबब्बर के फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरने की अटकलें थीं। फतेहपुर सीकरी सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई है। जबकि आगरा सीट पर सपा प्रत्याशी उतारेगी। दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, आगरा सीट से बसपा ने पूजा अमरोही को प्रत्याशी बनाया है। फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। चुनावी बिगुल बजने के बाद माना जा रहा है दो से तीन दिन में गठबंधन अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है।
गठबंधन में दोनों सीटों व सपा में फतेहपुर सीकरी सीट के लेकर मंथन चल रहा है। इनके अलावा आम आदमी पार्टी व अन्य दल भी जल्द प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। जिन दलों के प्रत्याशी घोषित हो गए हैं उनका चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है।