{"_id":"669d504ec5831da1e20fd5a9","slug":"bitterness-of-relationships-is-poisoning-life-and-killing-people-kasganj-news-c-175-1-agr1054-118347-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रिश्तों की कडवाहट जीवन में घोल रही जहर, दे रहे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रिश्तों की कडवाहट जीवन में घोल रही जहर, दे रहे जान
Sun, 21 Jul 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दंपतियों के बीच मामूली बात को लेकर रिश्तों की कड़वाहट उनके जीवन पर भारी पड़ रही है। जीवन में इतना जहर घुल रहा है कि लोग अपनी जिंदगी से तंग आ रहे है और वे अपनी जान दे रहे हैं। रविवार को भी जिले में तीन ऐसे मामले सामने आए। इनमें दो युवकों व एक महिला ने आत्महत्या कर ली।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी में रविवार को नंदकिशोर (30) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता चेतराम ने बताया कि वह चार दिन पहले अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल बीनपुर अमांपुर गया था। शनिवार को वह अपने गांव लौटकर आया। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने किसी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। इस बात को लेकर वह परेशान था। रविवार की सुबह उसने अपने खेत पर शर्ट पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना सहावर क्षेत्र के गांव फतेहपुर की है। रविवार की सुबह करीब 6 बजे भान सिंह (40) का शव गांव से 500 मीटर दूर बडहल के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक के भतीजे शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात्रि चाचा भान सिंह का चाची हेमवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुबह के समय उनका शव पेड़ से लटके होने की जानकारी उन्हें मिली। शव मिलने की जानकारी पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेंद्र ने बताया कि चाची की मौत के बाद चाची गांव से गायब है। उसने बताया कि चाचा की शादी 10 साल पहले हेमवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उन पर कोई बच्चा नहीं था। परिजन ने भान सिंह के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत के मामले में अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीसरी घटना में गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला मोड़ में महिला विनीता (32) का शव कमरे में कुंदा पर साड़ी के फंदा पर लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को फंदा से उतरवाया। पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फंदा लगाने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।