फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   birthday, mayawati, bsp, supreemo, kasganj

संविधान से न की जाए खिलवाड़, जनता को न किया जाए गुमराह- अशोक सिंह

Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
birthday, mayawati, bsp, supreemo, kasganj
कासगंज में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिवस कार्यक्रम में मौजूद भीड़ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भाजपा सरकार संविधान से खिलवाड़ न करे और जनता को गुमराह करना छोड़ दे। केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित में कोई भी काम नहीं कर रही है। देश और प्रदेश की जनता परेशान है। महंगाई चरम पर है। आम आदमी का जीवन दूभर होता जा रहा है।
विज्ञापन

यह विचार बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन समारोह में अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह एडवोकेट ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विशिष्ट अतिथि जिला जोन इंचार्ज अलीगढ़ शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि आज लोग बसपा के शासन को याद कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा की सरकार पूरी तरह से अपराध नियंत्रण में नाकाम हो चुकी है। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आम आदमी की परेशानियों को समझती है। कार्यक्रम को बसपा जिला जोन इंचार्ज कमल कुमार बौद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी राना, बौबी कश्यप, डॉ. शंकर लाल, अमांपुर चेयरमैन कमांडो चांद अली, मोहनपुर चेयरमैन सुभाष शाक्य, शैतान सिंह भारती, जहीर अहमद ने भी संबोधित किया। मंच पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। रामवीर सिंह प्रधान, अवनीश सोलंकी, राजेंद्र गौतम, शैलेष गौतम, रेसू उपाध्याय, सनम मिश्रा, मोतीलाल सागर, नवलेश बौद्ध, मुनेंद्र कुमार, अमरनाथ, साहब सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रतन सिंह जंडेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed