फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   birth celebration of Dauji with simplicity in Mathura

मथुरा: सादगी से मनाया ब्रज के राजा दाऊजी का जन्मोत्सव, जयकारों से गूंजी बलदेव नगरी

Mon, 24 Aug 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 06:36 PM IST
सार

  • ‘नंद घर आनंद भए, जय दाऊदयाल की’ के जयकारों से गूंजी बलराम की नगरी

विज्ञापन
birth celebration of Dauji with simplicity in Mathura
दाऊजी और रेवती मैया के विग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना संक्रमण के कारण ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। सोमवार प्रात: एवं दोपहर में दाऊ दादा का विशेष अभिषेक हुआ। उन्हें विशेष पोशाक पहनाई गई। हीरे-जवाहरात धारण कराए गए। बलदेव नगर के घर-घर और अन्य मंदिरों में भी बलदेव छठ मनाई गई।

विज्ञापन

 
बलदेव स्थित मुख्य दाऊजी मंदिर में सुबह विद्वानों ने बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ किया गया। हवन में आहुतियां दी। मंदिर में हल्दी से स्वास्तिक लगाए गए। दोपहर में विशेष अभिषेक किया गया। विशेष प्रकार से निर्मित दही, माखन, हल्दी, केसर आदि के पंचामृत से अभिषेक हुआ। ठाकुर जी का दिव्य शृंगार किया गया। 
विज्ञापन



बाहर के दर्शनार्थियों को ऑनलाइन दर्शन कराए गए। मंदिर प्रांगण में सामाजिक दूरी के साथ समाज गायन हुआ। इसमें ‘जै हलधारी जै बलधारी तेरी जय हो’ ‘बलिहारी जाऊं अपने दाऊ दादा के चरणन में’, ‘ब्रज मच्यौ हल्ला रोहिणी ने जायौ लल्ला’, ‘दाऊ दादा अवतारी महिमा है निराली’, ‘नन्द के आनन्द भए जय दाऊदयाल की...’ आदि पदों का गायन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज गायन के बाद नंदोत्सव में दधिकांधौं लीला का मंचन हुआ। लाला की छीछी (हल्दी, दही माखन) लुटाया गया। इसके बाद क्षीरसागर की परिक्रमा की गई। मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि मंदिर में दर्शनों पर रोक लगी थी। इससे बाहर के किसी भी व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। 

लड्डू गोपाल लेकर आए भक्त

कई श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल भी साथ लेकर आए। गीता पांडेय ने बताया कि दाऊजी का जन्मोत्सव है, तो छोटे भैया लड्डूू गोपाल भी उनके जन्मोत्सव में शामिल करने के लिए साथ लाए हैं।

मुस्तैद रही पुलिस

बलदेव छठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ रोकने के लिए पुलिस देर रात से ही मुस्तैद हो गई। चार पहिया व दुपहिया वाहनों का कस्बे में प्रवेश रोक दिया था। दर्शनार्थी अपने इष्ट के दर्शन न होने से निराश होकर लौट गए। दुकानदार भी निराश नजर आए। जहां भी पुलिस को भीड़ दिखाई दी, उन्हें वहीं से खंदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed