फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birds Fly In No flying zone Air Force Complaint To Agra Dm

पक्षियों से हवाई जहाज की उड़ान में खलल, वायुसेना ने अफसरों ने डीएम की शिकायत, सात दिन में रिपोर्ट देगी टीम

Wed, 26 Aug 2020 12:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:19 PM IST
सार

16 दिसंबर 2019 को वायु सेना अधिकारियों व तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार की एईएमसी बैठक में इस समस्या के निस्तारण पर
सहमति बनी थी। लेकिन नौ माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी

विज्ञापन
Birds Fly In No flying zone Air Force Complaint To Agra Dm
एयरफोर्स स्टेशन के करीब एक पेड़ पर बैठे पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नो फ्लाइंग जोन में पक्षियों से हवाई जहाजों की उड़ान में खलल पड़ रहा है। एयरफोर्स ने इसकी शिकायत डीएम से की है। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक के पीछे एयरफोर्स की बाउंड्रीवॉल है। यहां रेलवे ट्रैक पर मीट की दुकानों का कचरा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन


16 दिसंबर 2019 को वायु सेना अधिकारियों व तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार की एईएमसी बैठक में इस समस्या के निस्तारण पर सहमति बनी थी। लेकिन नौ माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तस्वीरें: उफनाई चंबल, गांवों की ओर बढ़ने लगा पानी, किसानों की फसल डूबीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दोबारा एयर फोर्स स्टेशन के विंग कमांडर एके तिवारी ने डीएम प्रभु एन सिंह से प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध मीट बिक्री, पतंग व कुलकुलबाजी पर रोक लगाने की मांग की। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया एडीएम सिटी, एडीआरएम रेलवे व अपर नगर मजिस्ट्रेट की टीम बनाई है। सात दिन में जांच टीम अपनी रिपोर्ट देगी।

दुकानों पर प्रतिबंध लगाएंगे
डीएम ने कहा नो फ्लाइंग जोन में अवैध रूप से मीट बिक्री कर रहीं दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कचरा का उचित निस्तारण नहीं होने से पक्षी आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा पतंग व कबूतर नहीं उड़ाने के लिए क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।

फ्लाइट नहीं सुरक्षित
वायु सेना स्टेशन के आस-पास पक्षियों की उड़ान से फ्लाइट की उड़ान सुरक्षित नहीं है। पक्षियों के टकराने की आशंका रहती है। ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता है। इसकी रोकथाम के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में एयरफोर्स अधिकारियों ने ये मुद्दा उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed