फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   birdflue

चंबल में पेलिकन के मरने से मचा हड़कंप 

Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
चंबल में पेलिकन के मरने से मचा हड़कंप 
चंबल में पेलिकन के मरने से मचा हड़कंप  Updated Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
birdflue
चंबल में पेलिकन के मरने से मचा हड़कंप  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चंबल सेंक्च्युरी में विदेशी पक्षियों की दस्तक के साथ ही बर्डफ्लू का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया आदि देशों में पाया जाने वाला एक पेलिकन पक्षी मर गया। बर्डफ्लू की आशंका के चलते उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके साथ ही वन विभाग ने चंबल सेंक्च्युरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

सर्दी शुरू होने के साथ ही चंबल सेंक्च्युरी में बार हेडेड गीज, व्हाइट किंगफिसर, सोमलर, व्हाइट नेक्डस्टार्क, ब्लैक नेक्डस्टार्क, स्पून विल, पेलिकन आदि पक्षियों ने दस्तक दी है। सोमवार की शाम चंबल के नन्दगवां घाट के पास के गांव रैपुरा दीक्षित में पेलिकन पक्षी उड़ान भरते समय गिरा और कुछ ही देर में मर गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जैतपुर में मरे पेलिकन का पोस्टमार्टम कराया। पेलिकन के मरने से बर्डफ्लू के खतरे को लेकर चंबल सेंक्च्युरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान के रेहा घाट से लेकर इटावा से सटे उदयपुर घाट तक मूवमेन्ट करने वाले पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। ज्यादातर जल में रहने वाले पक्षी होने के कारण उनकी बीट को जांच के लिए कलेक्ट नहीं किया जा सका है। हालांकि वन विभाग उन पर बराबर नजर बनाए हुए है। रेन्जर सर्वेश भदौरिया ने बताया कि विदेशी पक्षियों की दस्तक और सेंक्च्युरी में पहली बार किसी पेलिकन के मरने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। पेलिकन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed