फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bird Flu High Alert Do not eat raw eggs even by mistake take these precautions

Bird Flu High Alert: भूलकर भी न खाएं कच्चा अंडा, तेजी फैल रहा है बर्ड फ्लू; बरतें ये सावधानी

Thu, 22 May 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:43 AM IST
सार

बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर जिलाधिकारी ने रोकथाम के लिए समीक्षा की। उन्होंने  साफ-साफ कहा कि एक भी केस मिला तो सीमाएं सील हो जाएंगी।
 

विज्ञापन
Bird Flu High Alert Do not eat raw eggs even by mistake take these precautions
बर्ड फ्लू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बर्ड फ्लू के लिए बुधवार को जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इसके रोकथाम की समीक्षा की। कुक्कट फार्म पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि फार्म का स्टाफ कोविड प्रोटोकॉल की तरह पीपीई किट पहनेगा, मास्क लगाएगा और सेनेटाइजर का इस्तेमाल भी करेगा। राज्य और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित हो गए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी मृत पक्षी की सूचना मिलने पर तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।
विज्ञापन




 

पुलिस, वन विभाग, पंचायतीराज, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके पांडेय के अनुसार जिले में अभी कोई केस नहीं मिला है। करीब 45 मुर्गी फार्म हैं। जिनमें करीब 1.50 लाख मुर्गियां हैं।

 

उन्होंने बताया कि जिस मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होगी या एक भी केस मिलेगा। उस फार्म की सभी मुर्गियों को मारकर दफना दिया जाएगा। फार्म स्वामी को प्रति मुर्गी के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। जिले और राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

भूलकर भी न खाएं कच्चा अंडा
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मुर्गी खाने वाले सतर्क रहें। अच्छी तरह चिकन को पकाएं। कच्चा अंडा भूलकर भी न खाएं। अंडे को उबालें जरूर। उबालने से वायरस नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा सभी मुर्गी फार्म की जांच कराई जा रही है। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed