फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bird Festival in sur sarovar bird sanctuary Kitham in agra

कीठम में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, 'परिंदों' के संरक्षण को जुटे पक्षी प्रेमी

Sat, 02 Feb 2019 03:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Bird Festival in sur sarovar bird sanctuary Kitham in agra
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया

आगरा में विश्व आर्द्रभूमि दिवस (इंटरनेशनल वेटलैंड दिवस) के मौके पर शनिवार को कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में बर्ड फेस्टिवल शुरू हो गया है। इसका आयोजन चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के साथ एफमेक फेस्टिवल के आयोजन में सहयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया। उन्होंने कहा कि कीठम में देश-विदेश से बहुत सारे पक्षी आते हैं। उनके संरक्षण और लोगों को जागरुक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन


कठेरिया ने यह भी कहा कि कीठम झील को अभी और विकसित करने की जरुरत है, जिससे यहां पर्यटक भी आ सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने यह मांग रखी गई है। उम्मीद है जल्द ही प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई फैसला लेगी। इस मौके पर चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन सुनील चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के तमाम स्कूलों के छात्र भी बर्ड फेस्टिवल में हिस्सा लेने कीठम पहुंचे। स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं छात्रों ने यहां सूर सरोवर पक्षी विहार में अठखेलियां करते पक्षियों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद की। 


इस दौरान पक्षी संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें विदेशी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट द्वारा तीन दिन तक बर्ड फेस्टिवल होना है, लेकिन यह कीठम में एक दिन ही होगा, वहीं नदगवां और पिनाहट में भी दो दिन यह आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed