वेटलैंड दिवस (आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में रविवार को यूपी बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञ जुटे।
2 of 6
बर्ड फेस्टिवल में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा भी आए। उन्होंने वन्य जीवों की फोटो प्रदर्शनी और बर्ड रिंगिग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
3 of 6
पेटिंग बनाते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में जुटे देश-विदेश के कई पक्षी विशेषज्ञ तकनीकी सत्र में चर्चा की। वहीं स्कूली बच्चों को बर्ड फेस्टिवल के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
4 of 6
बर्ड फेस्टिवल में मंत्री व अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
बर्ड फेस्टिवल में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगाए गए।
5 of 6
330 देशों की बर्ड डाक टिकट की प्रर्दशनी।
- फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर पक्षी विहार में आयोजित वर्ल्ड वेटलैंड दिवस (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर अत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल में डाक टिकटों की प्रर्दशनी भी लगाई गई। जिसमें 330 देशों के पक्षियों की तस्वीरें थीं।