फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   biometric attendance mandatory to take scholarship scheme advantage

Agra: बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर दी जाएगी छात्रवृत्ति, जारी किए गए जरूरी निर्देश

Sun, 24 Jul 2022 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 03:18 PM IST
सार

विवि प्रशासन ने कॉलेजों को पत्र जारी किया है, जिसमें संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
biometric attendance mandatory to take scholarship scheme advantage
बायोमेट्रिक हाजिरी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर दिए जाने की योजना है। 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के आधार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

 

फोटो सहित मांगा गया साक्ष्य

कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए लगाए जाने वाले उपकरणों का फोटो सहित साक्ष्य विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगा गया है। साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद ही कॉलेजों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सहायक कुलसचिव संबद्धन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि साक्ष्य उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में सत्र 2022-23 में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी, वह छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। यदि धनराशि का भुगतान हो गया हो तो भुगतान की राशि छात्र या संस्थान को वापस करना होगा।   

विज्ञापन

बायोमेट्रिक मशीनें लगी, उपस्थिति नहीं हो रही

आगरा। विश्वविद्यालय परिसर के संस्थानों व विभागों में बायोमेट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं, इसके माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है। अभी पूरे स्टाफ का डाटा फीड नहीं हो सका है। कुछ स्टाफ व्यवस्था का हिस्सा बनने से अभी भी कतरा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed