फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers gang looted mobile phone from girl student walking outside the house

ये कैसी सुरक्षा: घर के बाहर टहल रही थी छात्रा, तभी बाइक से आए बदमाश; लूट ले गए मोबाइल

Tue, 08 Aug 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

ट्रांस यमुना काॅलोनी में बाइकर्स गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा घर के बाहर टहल रही थी, तभी बदमाश वहां आए। छात्रा जब तक कुछ समझ पाती, बदमाश वहां से फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Bikers gang looted mobile phone from girl student walking outside the house
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ट्रांस यमुना काॅलोनी में बाइकर्स गैंग ने घर के बाहर टहल रही छात्रा से मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके। पीड़िना ने थाना में तहरीर दी है। उधर, दूसरी घटना में ऑटो गैंग ने एक व्यक्ति के बैग से 1.90 लाख रुपये पार कर दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: प्रेम विवाह के 3 साल बाद ससुराल वालों की जिद, मना किया तो दामाद को पीटा, बोला- मर जाऊंगा धर्म नहीं बदलूंगा

विज्ञापन

यहां का है मामला 

ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी राधा अग्रवाल बीएड की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात 9:30 बजे घर के बाहर टहल रही थीं। उनके साथ सहेली खुशी अग्रवाल भी थी। तभी सामने से काले रंग की बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ में लगा मोबाइल झपट्टा मारकर लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बाइकर्स गैंग लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है।

ये भी पढ़ें - बेटी बन गई पत्नी: लेखपाल की मौत के बाद पुत्री ने पेंशन के लिए अपनाया ये तरीका, सरकार से 10 साल में लिए 12 लाख

विज्ञापन

ऑटो में लूट 

वहीं सुशील नगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह 5 अगस्त को घर से ऑटो खरीदने के लिए टेढ़ी बगिया गए थे। मगर, ऑटो नहीं मिल सका। इस पर वो वापस आ रहे थे। गुलाब नगर कट से ऑटो में बैठ गए। ऑटो में सवार लोगों ने बैग से 1.90 लाख रुपये चोरी कर लिए। चालक जवाहर पुल के नीचे उतारकर चला गया। मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed