फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Biker gang robs uncle and nephew of Rs 8 lakh after throwing chilli powder in their eyes

Agra News: चाचा-भतीजे की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइकर्स गैंग ने लूटे 8 लाख

Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Biker gang robs uncle and nephew of Rs 8 lakh after throwing chilli powder in their eyes
फतेहाबाद(आगरा)। तहसील फतेहाबाद से खेत बेचकर बाइक से घर जा रहे चाचा-भतीजे से बाइकर्स गैंग ने 8 लाख रुपये लूट लिए। गांव से एक किलोमीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोकने के बाद आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। रकम लूटने के बाद फिरोजाबाद की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा निवासी निहाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तहसील में पांच बीघा के करीब जमीन पिता भगवती प्रसाद ने बेची थी। वह अपने चाचा बच्चू सिंह के साथ बाइक से 8 लाख रुपये बैग में रखकर घर जा रहे थे। शाम करीब 5:15 बजे गांव से एक किलोमीटर पहले रास्ते पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने उनकी बाइक रुकवा ली। इससे पहले वो कुछ समझ पाते बदमाशों ने निहाल सिंह की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। उनको आंखों में तेज जलन होने लगी।इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने चाचा के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन

वह कुछ पाते उससे पहले ही बदमाश फिरोजाबाद की तरफ भाग गए। तभी शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। डेढ़ घंटे बाद सूचना पर पुलिस भी आ गई। फिरोजाबाद रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। देर रात घटना की जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने तहसील से की रेकी
पीड़ित के बड़े भाई कालीचरन ने बताया कि जब तहसील में रुपये गिन रहे थे तभी तीन अज्ञात लोग उन्हें देखकर हंस रहे थे। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को भी आशंका है कि तहसील से ही बदमाशों ने रेकी के बाद पीछा किया। सुनसान इलाका आने पर वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed