{"_id":"69dd59820f8b2f59350686b7","slug":"biker-gang-robs-purse-from-wife-of-soul-trader-agra-news-c-25-1-agr1034-1034514-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाजार से खरीदारी कर लाैट रही सोल कारोबारी की पत्नी से लूटा पर्स, बाइक सवार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाजार से खरीदारी कर लाैट रही सोल कारोबारी की पत्नी से लूटा पर्स, बाइक सवार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 14 Apr 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:30 AM IST
सार
कारोबारी पत्नी अपनी सहेली के साथ कमला नगर के बाजार में खरीदारी करने गई थीं। रात 8 बजे पैदल घर की तरफ आ रही थीं। शालीमार एन्क्लेव के पास पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा था। पर्स लूटकर भाग गया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव में सोमवार रात 8 बजे बाजार से खरीदारी कर सहेली के साथ घर आ रहीं सोल कारोबारी संजय जैन की पत्नी मंजुल जैन से बाइकर्स गैंग ने पर्स लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक से भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
संजय जैन कमला नगर के नटराज पुरम स्थित शुभम एन्क्लेव के रहने वाले हैं। उनके भाई सुशील जैन ने बताया कि वह पीवीसी सोल का कारोबार करते हैं। भाभी मंजुल जैन शाम को सहेली कविता जैन के साथ कमला नगर के बाजार में खरीदारी करने गई थीं। रात 8 बजे पैदल घर की तरफ आ रही थीं। शालीमार एन्क्लेव के पास पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा था। मंजुल के हाथ में पर्स था। बाइक सवार ने पर्स लूट लिया।
इसके बाद आगे की तरफ बाइक तेजी से ले गया। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग आ गए लेकिन बदमाश भागने में सफल रहा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। इससे कुछ सुराग मिल गए हैं। पर्स में पांच हजार रुपये और एक मोबाइल था।