{"_id":"67469fe5c137ab9c390dba07","slug":"biker-gang-looted-purse-of-a-woman-who-was-going-home-with-her-husband-and-children-in-agra-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग से रहें सावधान: आगरा में एक और वारदात, पति और बच्चों के साथ जा रही महिला से लूटा पर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग से रहें सावधान: आगरा में एक और वारदात, पति और बच्चों के साथ जा रही महिला से लूटा पर्श
Wed, 27 Nov 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:58 AM IST
सार
आगरा में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। यहां ताजगंज क्षेत्र में इस गैंग ने पति और बच्चों के साथ जी रही महिला का पर्श लूट लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में बाइकर्स गैंग ने साेमवार रात पति और बच्चों के साथ घर जा रही महिला का पर्स लूट लिया। चार दिन पहले ही ताजगंज थाना क्षेत्र में मैरिज होम के बाहर से दरोगा के हाथ से बैग लूटा था। पुलिस ने मुकदमे तो दर्ज किए हैं, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगाया जा सका है।
ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेस-2 निवासी राजीव शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि वह सोमवार का पत्नी अर्चना और बच्चों के साथ जगजीवन नगर भाई के घर गए थे। रात करीब 10:45 बजे लौट रहे थे। रास्ते में सब्जी मंडी कट पर पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। पत्नी के हाथ से पर्स लूटकर भाग गए। इस दौरान वह भी बच्चों सहित गिरने से बचे।
ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।