फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike theft accused escaped from police custody after court appearance in firozabad

Firozabad: कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चोरी का आरोपी, एक दिन पहले किया था गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 08:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 08:00 PM IST
सार

पुलिसवाले कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को ऑटो से लेकर जा रहे थे। रास्ते में चालक ने सीएनजी भरवाने के लिए ऑटो रोक दिया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
Bike theft accused escaped from police custody after court appearance in firozabad
थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में न्यायालय से पेशी के बाद जिला कारागार ले जाते समय बाइक चोरी का आरोपी पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना रामगढ़ क्षेत्र में सीएनजी पंप के पास हुई। सूचना पर सीओ सिटी के साथ कई थानों का पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। 

विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद नलकूप वाली गली निवासी बाबू को मटसेना पुलिस ने रविवार रात चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जमानत न मिलने पर मटसेना थाने के पुलिसकर्मी आरोपी को ऑटो से जिला कारागार ले जा रहे थे। 

विज्ञापन

सीएनजी भरवाने के लिए रोका था ऑटो  

रामगढ़ थाना क्षेत्र में शाम करीब चार बजे ऑटो चालक पंप पर सीएनजी भरवाने लगा। इस बीच पुलिसकर्मियों ने बाइक चोरी के आरोपी को ऑटो से नीचे उतार लिया, तभी वह मौका पाकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान के साथ रामगढ़ पुलिस व सीओ सिटी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देने के साथ ही उनके परिचितों के यहां भी आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सीओ सिटी बोले, बाबू को मटसेना थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिसकर्मी जिला कारागार ले जा रहे थे। तभी वह सीएनजी पंप से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed