फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding youth dies due to collision with private bus

Agra News: प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 30 Jan 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with private bus
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर के समीप बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना पटियाली के गांव औरंगाबाद निवासी जयपाल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र रविंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर के समीप जब वह पहुंचा कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करते हुए सूचना परिजन को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस चालक को वाहन सहित कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed