फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding youth dies after colliding with cattle, one injured

Agra News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with cattle, one injured
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात बांकनेर के समीप निराश्रित गोवंश से टकराकर बाइक सवार दो बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, दूसरे गंभीर घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिटौना के गांव नगला गंगी निवासी बंटू (32) पुत्र रामदास गांव के ही अनिल (30) पुत्र रूमसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर नदरई-एटा मार्ग पर मजदूरी करने गए थे। शनिवार की रात लौटते समय बांकनेर के समीप सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवकों के घायल होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में बंटू की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए। वहीं, अनिल का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed