फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding miscreants snatched mobile phone from a youth

Agra News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल

Tue, 21 Oct 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched mobile phone from a youth
सोरोंजी। लहरा मार्ग पर एक युवक से मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। युवक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश कवर फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी यश शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे लहरा से मामा गोपाल भारद्वाज के साथ बाइक पर सवार होकर सोरों आ रहे थे। रास्ते में गलफट्टी के पास बाइक रोककर वह टॉयलेट करने लगे, तभी सोरों की तरफ से तेज रफ्तार काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गुमराह करने के लिए मोबाइल का कवर फेंक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बाइक रोक कर देखा तो मोबाइल का कवर पड़ा मिला। इस बीच बदमाश उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने सोरों कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed