फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding miscreants looted with fertilizer seed trader in police station Saiya area of Agra

Agra News: खाद बीज व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, मारपीट कर लूटे तीन लाख रुपये, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Mon, 26 Sep 2022 08:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 08:13 PM IST
सार

खाद बीज व्यापारी ने बताया कि बदमाश बाइक से आए थे। लूट करने के बाद पीछे की ओर भागे। कोई पीछा न करे, इसलिए फायरिंग भी की। मारपीट में वे चौटिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted with fertilizer seed trader in police station Saiya area of Agra
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने खाद बीज व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनकी बाइक में टक्कर मारने के बाद जमीन पर गिरा दिया, जिसके बाद तीन लाख की नकदी से भरा थैला लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


थाना सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा में कालीचरण त्यागी की त्यागी खाद बीज भंडार के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। बृथला मार्ग पर जब वे पहुंचे तो पीछे से किसी ने उनकी बाइक में जोर से टक्कर मारी, जिससे वे जमीन पर गिर गए। वे कुछ समझ पाते, तब तक तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और करीब 3 लाख 26,000 रुपये की नकदी से भरा थैला लेकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

 
बदमाशों के पीछे की ओर भागने के बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, तो बदमाशों ने कुछ दूर जाकर फायर कर दिए, जिससे कोई उनका पीछा न कर सके। लूट की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी से जानकारी लेने के साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग शुरू करा दी, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़त ने थाना पुलिस के तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed