{"_id":"5f5136c68ebc3e615d4517d6","slug":"bike-riding-miscreants-looted-saraf-on-mathura-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफ को लूटा, मोटरसाइकिल की चाबी भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफ को लूटा, मोटरसाइकिल की चाबी भी ले गए
Fri, 04 Sep 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से अपने घर लौट रहे सराफ की कनपटी पर तमंचा लगाकर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दो किलो चांदी और 50 ग्राम सोना लूट लिया। लूट के बाद बदमाश सराफ की मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की।
विज्ञापन
मूल रूप से पलसों निवासी छैल बिहारी वर्तमान में हंसराज कॉलोनी में रहता है। उनकी एटीवी के पास दुकान है। बृहस्पतिवार शाम छैल बिहारी बाइक से दुकान से घर जा रहा था।
विज्ञापन
जयगुरुदेव ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और सराफ की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने बैग को छीन लिया। बैग में दो किलो चांदी और 50 ग्राम सोने से बने जेवरात थे।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सराफ की मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गए। सराफ ने किसी प्रकार लोगों को रोककर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और बदमाशों का पीछा करने को कहा। सूचना पर हाईवे पुलिस पहुंच गई और सराफ से पूछताछ की। हाईवे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द की बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।