फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding attackers shot the woman in Mainpuri

Mainpuri: बाइक सवार हमलावरों ने महिला को मारी गोली, हथेली को पार कर कमर में जा लगी, हालत गंभीर

Sat, 20 Aug 2022 01:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 01:37 PM IST
सार

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर महिला का पीछा करते हुए आए थे। 

विज्ञापन
Bike riding attackers shot the woman in Mainpuri
घायल महिला की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। वारदात उस वक्त हुई, जब महिला अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना किशनी के गांव रठेह निवासी सर्वेश कुमार शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे अपनी पत्नी डोली को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। सर्वेश ने बताया कि बेवर की तरफ से एक बाइक पर सवार चार हमलावर उनका पीछा करते हुए आए। हमलावरों ने तमंचे से डोली को गोली मार दी। 
विज्ञापन


महिला के दाहिनी हथेली में गोली पार कर कमर में जा लगी। गोली लगते ही महिला बाइक से सड़क पर गिर गई। इस बीच हमलावर फरार हो गए। घायल को पहले सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed