फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders shot a farmer due to enmity

Agra News: रंजिश में बाइक सवारों ने किसान को मारी गोली

Sat, 15 Mar 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike riders shot a farmer due to enmity
गोली लगने से घायल किसान से अस्पताल में जानकारी लेते सीओ भोगांव। संवाद
किशनी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम खेत पर मक्का की फसल देखने जा रहे किसान को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित के बयान दर्ज किए। घटना रंजिश के चलते अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी योगेश कश्यप का कुछ समय पहले गांव परतापुर के रहने वाले एक व्यक्ति से मछलियां लेकर खेत से गुजरने को लेकर विवाद हो गया था। तभी से दोनों पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की शाम को योगेश अपने साथी अरुण कुमार के साथ बाइक से खेत पर मक्का की फसल देखने के लिए जा रहे थे। खेत पर पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी कमर में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के किसान एकत्र हो गए। किसान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां सीओ भोगांव ने घायल किसान से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इसके बाद किसान को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस जांच व कार्रवाई कर रही है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


किसान की पत्नी ने कहा - बेटे पर भी हो चुका है हमला
किसान योगेश कश्यप पर हुए जानलेवा हमला की घटना को लेकर पत्नी फूलमती ने इसे रंजिश के तहत अंजाम दी गई घटना बताया। उन्होंने बताया कि कुछ मल्लाह मछलियां पकड़ने के लिए खेत से गुजरते थे, जिस वजह से फसल खराब हो जाती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और विपक्षी रंजिश मानते आ रहे हैं। उक्त विवाद में उनके बेटे पर भी एक बार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed