{"_id":"62cae5eed231d64ccc3b5c50","slug":"bike-rider-woman-died-due-to-collision-with-milk-tanker-two-injured-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दूध के टैंकर में फंसी बाइक, महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दूध के टैंकर में फंसी बाइक, महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल
Sun, 10 Jul 2022 08:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:15 PM IST
सार
न्यू दक्षिणी बाईपास पर डावली के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक से बेटे और बहन के साथ जा रही महिला को दूध के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा और बहन घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कैंटर के पहियों के बीच फंसी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर गांव डावली के समीप रविवार की शाम दूध के टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला वीरमती (50) की मौत हो गई, जबकि मृतका की बहन और बेटा घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक थाना कागारौल के बिसेरा गांव निवासी वीरमती पत्नी सत्य स्वरूप बेटे हेमंत व बहन सुमन के साथ शुक्रवार को गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने मायके भरतपुर गई थी। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। रास्ते में मलपुरा थाना क्षेत्र के डावली गांव के समीप पहुंचने पर मथुरा की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। गिरने के बाद बाइक टैंकर में फंस गई थी। इस दौरान अनियंत्रित हुआ टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया। तभी पीछे से आए कंटेनर ने टैंकर में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लगा जाम
हादसे में वीरमती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमंत और सुमन घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर और कंटेनर के चालक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम भी लग गया था। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात दुरुस्त कराया। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन