फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider uncle-nephew dies after being hit by speeding car

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार मामा भांजा की मौत

Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew dies after being hit by speeding car
पटियाली। पटियाली-गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम अलीपुर दादर के निकट कार की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भाजें की मौत हो गईं। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवक कारपेंटर का काम करते थे।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार गांव कछनगरा निवासी प्रदीप (32) पुत्र कुँवरलाल निवासी ग्राम पिथौरा कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद और उसका मामा मुन्नू (40) पुत्र राजाराम हुए हैं। दोनों ही कारपेंटर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह काम करने के लिए गंजडुंडवारा गए हुए थे। बृहस्पतिवार की सायं मामा-भांजा बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। जब उनकी बाइक अलीपुर दादर के निकट पहुंची तो तेज रफ्तार कार की चपेट में उनकी बाइक आ गईं। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे तहसीलदार राजीव निगम अपनी गाड़ी को रुकवा कर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घायलों को टेंपो से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टर ने भांजे प्रदीप और मामा मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed