फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider uncle-nephew died in road accident, tractor hit near village Akhtau

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, ग्राम अख्तऊ के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आए

Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew died in road accident, tractor hit near village Akhtau
कासगंज सिढ़पुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की सूचना पर पहुंचे विधायक ममतेश शाक्य, एसडीएम रवेंद्? - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। मोहनपुर रोड पर ग्राम अख्तऊ के समीप ट्रेक्टर ने बाइक सवार चाचा भतीजा को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि चचेरी बहिन की दवा लेकर चाचा के साथ सहावर से वापस आते समय सड़क हादसा हुआ। पटियाली विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार भतीजा यशवीर (27) पुत्र छविराम एवं चाचा हरपाल (48) पुत्र भोजराज निवासी नगला कछियान हुए। यशवीर की चचेरी बहन की तबियत खराब थी। जिसकी दवा लेने के लिए यशवीर अपने चाचा हरपाल के साथ दवा लेने सहावर बाइक से गया हुआ था। जब दोनों सहावर से दवा लेकर वापस आ रहे थे तो अख्तऊ के समीप ट्रेक्टर ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर राहगीर और ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को भी सड़क हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनके शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार एवं सीओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने मृतकों के शवों का पचंनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर संभव दी जाएगी मृतकों के परिजनों को मदद
पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार ने कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत मदद की जाएगी। वहीं अन्य किसी लाभकारी योजना में शामिल हैं तो उसका भी लाभ परिजनों को दिलाया जाएगा। जितना जल्दी हो सकेगा परिजनों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed